Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 09:43 AM
थाना खालड़ा और झब्बाल पुलिस ने 9 ग्राम हैरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
तरनतारन(रमन): थाना खालड़ा और झब्बाल पुलिस ने 9 ग्राम हैरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना खालड़ा पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ लल्ली पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव राजोके को 5 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया, जबकि थाना झब्बाल पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ काला पुत्र गुरसाहिब सिंह निवासी गांव बघियाड़ी को 4 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।