Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 05:24 PM
सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 13 ग्राम हैरोइन समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
तरनतारन (रमन): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 13 ग्राम हैरोइन समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इनके विरुद्ध थाना झब्बाल में केस दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने बलराज सिंह उर्फ रूपा पुत्र सकत्तर सिंह निवासी गोहलवड़ और जरनैल सिंह उर्फ जैली पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव पंडोरी रण सिंह को 13 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया।