Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 05:39 PM
लवली प्रोफैशल यूनिवर्सिटी में बी.ए. की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है
जालंधरःलवली प्रोफैशल यूनिवर्सिटी में बी.ए. की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एल.पी.यू. की छात्रा है। वह कालेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाला प्रिंस कार लेकर वहां आया। उसके साथ एक सिख लड़का भी बैठा था। प्रिंस ने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया। कार के पीछे बैठे लड़के ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद वह उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गैस्ट हाऊस में ले गए। यहां उससे जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।