नाबालिगा से गंदा काम करने 2 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 12:20 PM

police arrest 2 in gangrape case

साथ लगते गांव धूलकोट की एक नाबालिग लड़की के साथ बीते दिन गांव के ही 5 नौजवानों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना अहमदगढ़ सिटी में दर्ज की गई एफ.आई.आर. के अनुसार मुकद्दमे के 2 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

अहमदगढ़(पुरी/सेठी/तायल): साथ लगते गांव धूलकोट की एक नाबालिग लड़की के साथ बीते दिन गांव के ही 5 नौजवानों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना अहमदगढ़ सिटी में दर्ज की गई एफ.आई.आर. के अनुसार मुकद्दमे के 2 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

एस.पी. मालेरकोटला राज कुमार जलहोत्रा ने अहमदगढ़ में आयोजित प्रैस कांफ्रैं स के दौरान दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों जसप्रीत सिंह उर्फ  जग्गी निवासी धूलकोट और जगदीप सिंह उर्फ  मनी निवासी धूलकोट के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों युवकों में से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह को इंडिका कार सहित जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

जलहोत्रा ने बताया कि महिला थानेदार गुरमीत कौर की अगुवाई में पीड़ित लड़की को बिक्रमजीत सिंह की अदालत में पेश कर 164 सी.आर.पी.सी. के बयान दर्ज करवा दिए हैं। पीड़िता ने अपने बयान में 3 आरोपियों के नाम लिए हैं व अन्य 2 अज्ञात आरोपियों के बारे में जिक्र नहीं किया, वहीं पुलिस थाने में पीड़िता ने शिनाख्त परेड में आरोपियों की पहचान कर ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!