Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 09:42 AM
जिला पुलिस ने धोखे से सोना हड़प कर जाने के मामले में नामजद संजय हांडा उर्फ मनोज कुमार निवासी दिल्ली व मुनीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
अमृतसर(संजीव) : जिला पुलिस ने धोखे से सोना हड़प कर जाने के मामले में नामजद संजय हांडा उर्फ मनोज कुमार निवासी दिल्ली व मुनीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से हड़पे गए सोने में से 660 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए। थाना सुल्तानविंड की पुलिस द्वारा नवम्बर 2017 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।