Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 09:44 AM
थाना नथाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से हरियाणा की अवैध शराब की 43 बोतलें बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।
नथाना(बज्जोआणा): थाना नथाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से हरियाणा की अवैध शराब की 43 बोतलें बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।
जानकारी के अनुसार गांव भुच्चो खुर्द के गुरदेव सिंह के ठिकाने से पुलिस ने 30 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इसी प्रकार गांव बुर्ज काहन सिंह वाला निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस ने उससे 13 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।