Edited By Updated: 15 Dec, 2016 11:45 AM
पिछले 2 वर्षों से भगौड़े चले आ रहे एक युवक को सी.आई.ए. स्टाफ ने अवैध असले सहित गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध पहले भी रायकोट व धनौला थानों में केस दर्ज हैं।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पिछले 2 वर्षों से भगौड़े चले आ रहे एक युवक को सी.आई.ए. स्टाफ ने अवैध असले सहित गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध पहले भी रायकोट व धनौला थानों में केस दर्ज हैं।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी में 2014 को दीपइंद्र सिंह दीपा पुत्र अजीत सिंह निवासी भदलबढ़ के विरुद्ध अपने ही गांव के व्यक्ति यादविन्द्र सिंह पर हमला करने के आरोप में इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।