Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 05:16 PM
थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 1 व्यक्ति को 10 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
तरनतारन (रमन): थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 1 व्यक्ति को 10 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सदर के ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गश्त दौरान गांव ऐमा मलिया के समीप 1 व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। इसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान बलविन्द्र सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी गांव सुरसिंह के रूप में हुई है।