Edited By Updated: 22 Feb, 2017 05:45 PM
राजपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे सहित गिरफ्तार किया है।
राजपुरा (निर्दोष): राजपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बी.सी.आई. रेलवे फाटक के पास मौजूद शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेकर उससे 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर कैंट निवासी कुलजीत सिंह के तौर पर हुई।