Edited By Updated: 05 Dec, 2016 11:07 PM
मौड़ मंडी में शनिवार रात करीब 12 बजे डांसर पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इनमें से 2 की पहली गिरफ्तारी हो चुकी है।
भटिंडा/मौड़ मंडी/तलवंडी साबो(विजय, प्रवीन,मुनीश): शादी समारोह में गोली मारकर डांसर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला को आज मौड़ मंडी से गिरफ्तार कर लिया, जबकि असला मालिक संजय गोयल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश गुरदर्शन सिंह ने संजय गोयल का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया, जबकि पुलिस ने 5 दिन का मांगा था। पुलिस ने उससे .12 बोर की राइफल व 32 बोर का एक पिस्तौल भी बरामद किया। एस.एस.पी. भटिंडा ने बताया कि बिल्ला व संजय गोयल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डी.एस.पी. मौड़ मंडी दविंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़के के पिता नरिंद्र कुमार के खिलाफ भी असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मैरिज पैलेस मालिक जगसीर सिंह को नियमों की उल्लंघना के आरोप में गिरफ्तार किया था। उधर मौड़ मंडी पुलिस ने चौथे आरोपी नरिंद्र कुमार को भी धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि डांसर हत्याकांड मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नरिंद्र कुमार व पैलेस मालिक को जमानत दे दी गई है, जबकि मुख्य आरोपी बिल्ला को कल अदालत में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा।