Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 02:18 PM
थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल के नजदीक सरेआम दड़ा-सट्टा लगा रहे 1 आरोपी को 550 रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार कर गैम्बङ्क्षलग एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
लुधियाना(ऋषि): थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल के नजदीक सरेआम दड़ा-सट्टा लगा रहे 1 आरोपी को 550 रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार कर गैम्बङ्क्षलग एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सुच्चा सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी लक्कड़ बाजार के रूप में हुई है। एक अन्य मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने घंटाघर चौक के पास सरेआम दड़ा-सट्टा लगा रहे 3 युवकों को 4 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह व गगन बांसल के रूप में हुई है।