Edited By Updated: 04 Nov, 2016 12:45 PM
फेसबुक पर हुई फ्रैंडशिप के चक्कर में कनाडा से पंजाब पहुंची अधेड़ उम्र एन.आर.आई. महिला शारीरिक शोषण का शिकार हो गई।
जालंधर : फेसबुक पर हुई फ्रैंडशिप के चक्कर में कनाडा से पंजाब पहुंची अधेड़ उम्र एन.आर.आई. महिला शारीरिक शोषण का शिकार हो गई। एन.आर.आई. महिला की शिकायत पर थाना नं.-7 की पुलिस ने अम्बाला के 65 वर्षीय रघुबीर सिंह के खिलाफ विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। कैनेडियन सिटीजन महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उसका सम्पर्क फेसबुक पर अम्बाला के रघुबीर सिंह के साथ हुआ।
आरोप है कि रघुबीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उसे इंडिया बुलाया और यहां पर वे जालंधर में रहने लगे। एन.आर.आई. महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर रघुबीर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर धोखा देकर फरार हो गया। थाना नं.-7 की पुलिस ने रघुबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात स्थिति स्पष्ट होगी।