Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 10:24 AM
पत्नी से चल रही अनबन के चलते पति ने पत्नी की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के बाद गंदी शब्दावली का प्रयोग किया जिस पर शिकायत
राजपुरा(निर्दोष/ केबी) : पत्नी से चल रही अनबन के चलते पति ने पत्नी की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के बाद गंदी शब्दावली का प्रयोग किया जिस पर शिकायत मिलने के बाद सिटी पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
राजपुरा पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में गुरु नानक नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव नैणा निवासी निर्भय सिंह के साथ हुई थी। वह काफी समय से अपने अभिभावकों के पास रह रही है। आरोप है कि पति निर्भय सिंह ने उसकी खींची हुई फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने के अलावा गलत शब्दावली का प्रयोग कर उसको बदनाम किया।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने राजपुरा पुलिस को शिकायत देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी निर्भय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इस संबंधी जांच अधिकारी शिव किरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी निर्भय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।