Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 04:29 PM
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कल से ईंधन के दाम कम हो जायेंगे। शहर प्रशासन ने पेट्रोल, डीजल पर मूल्य र्विधत कर (वैट) कम करने का फैसला किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने आज घोषणा की है कि डीजल अथवा हाई स्पीड डीजल पर वैट की दर को 16.40 प्रतिशत से घटाकर...
चंडीगढ़: केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कल से ईंधन के दाम कम हो जायेंगे। शहर प्रशासन ने पेट्रोल, डीजल पर मूल्य र्विधत कर (वैट) कम करने का फैसला किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने आज घोषणा की है कि डीजल अथवा हाई स्पीड डीजल पर वैट की दर को 16.40 प्रतिशत से घटाकर 11.40 प्रतिशत कर दिया जायेगा। इसी प्रकार पेट्रोल और ब्रांडेड पेट्रोल पर वैट दर को 24.74 प्रतिशत से घटाकर 19.74 प्रतिशत कर दिया गया है।
घट जाएगा डीजल का दाम
चंडीगढ़ प्रशासन की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। संघ शासित प्रदेश में इस कटौती के बाद डीजल का दाम 57.68 रुपए प्रति लीटर से घटकर 55.20 रुपए लीटर रह जाएगा जबकि पेट्रोल का दाम 2.74 रुपए प्रति लीटर कम होकर 65.66 रुपए लीटर रह जाएगा। चंडीगढ क्षेत्र में इस कटौती के बाद ईंधन का दाम आसपास के क्षेत्रों से सस्ता हो जाएगा। मोहाली के मुकाबले चंडीगढ़ में डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।
पंजाब के मुकाबले 8.79 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल
मोहाली जिला पंजाब में पड़ता है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और मोहाली में पेट्रोल के दाम में 8.11 रुपये प्रति लीटर का अंतर आ जायेगा। मोहाली में इस समय पेट्रोल का दाम 73.77 रुपये लीटर है जबकि चंडीगढ़ में ताजा कटौती के बाद यह 65.66 रुपये लीटर रह जाएगा। बहरहाल, चंडीगढ़ प्रशासन के इस कदम को लेकर आसपास के जिलों के पेट्रोल पंप डीलरों ने चिंता जताई है। इससे पंजाब में चंडीगढ़ के मुकाबले 8.79 रुपए और डीजल 3.10 रुपए लीटर सस्ता मिलेगा। पंजाब में पेट्रोल के दाम 73.77 और डीजल के दाम 52.27 रुपए है। चंडीगढ़ में इस समय पैट्रोल पर वैट करीब 24.74 प्रतिशत लगता है, जिसे कम कर 19.74 प्रतिशत कर दिया गया है।