Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 05:22 PM
गांव घूमियारा में गत शाम गांव के ही एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया तथा म....
मलोट(जुनेजा): गांव घूमियारा में गत शाम गांव के ही एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया तथा महिला सहित 2 को जख्मी कर दिया गया। घटना का पता लगते ही मलोट के एस.पी इकबाल सिंह तथा सिटी प्रभारी बूटा सिंह गिल मौके पर पहुंच गए। एस.पी. इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता के बयानों अनुसार सामने आया कि आपसी लेनेदेने के झगड़़े के कारण यह हत्या हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए ब्यानों में सुरजीत सिंह उर्फ भोला ने कहा कि उसने धन्ना सिंह पुत्र गुरमेल सिंह से 1700 रुपए लेने थे। आज जब अपने दोस्त मनदीप सिंह से गांव में खड़ा था तो उसने वहां से गुजर रहे धन्ना सिंह से अपने उधार दिए पैसे मांगे तो वह झगड़ा करने लगा। इस उपरांत धन्ना सिंह पुत्र गुरमेल सिंह अपने भाई जस्सा सिंह तथा गुरप्रीत सिंह, राजा सिंह व गुरप्यार सिंह पुत्र मंदर सिंह, सोना पुत्र भोला सिंह, परविंदर सिंह तथा रविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, राजा सिंह पुत्र गुरजंट सिंह तथा मंगा सिंह पुत्र बिल्लू सिंह सहित 4-5 अन्य व्यक्तियों को लेकर आया तथा उन्होंने तेज हथियारों से हमला कर दिया तथा इसके कारण उसके दोस्त मनदीप सिंह की मौत हो गई जबकि खुद सुरजीत सिंह तथा उसकी माता भजन कौर जख्मी हो गए। अधिकारी ने बताया कि सिटी मलोट पुलिस ने ब्यानों अनुसार 10 व्यक्तियों तथा उनके 4 साथियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।