Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 08:24 AM
गांव चिचड़वाल में खेत में काम करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
समाना (अशोक, शशिपाल): गांव चिचड़वाल में खेत में काम करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। सिविल अस्पताल में मृतक युवक के चाचा के लड़के सुरेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा का लड़का मेहर चंद उर्फ प्रवीण कु मार 12वीं में पढ़ाई कर रहा था। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण वह फसल काटने के लिए कम्बाइन पर काम कर रहा था।
कम्बाइन मालिक के पास 2 कम्बाइन होने से एक पर वह खुद और दूसरी पर मेहर चंद ने एक माह काम करने के लिए 10 हजार रुपए का ठेका लिया था। सुरेश कुमार ने बताया उसके चाचा के लड़के को कम्बाइन पर काम करते केवल 6 दिन ही हुए थे। रविवार को भी वह कम्बाइन पर काम करने गया था लेकिन रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब उसे सूचना मिली किमेहर चंद को कम्बाइन पर काम करते समय करंट लग गया है।
सुरेश कुमार ने बताया उस समय वह घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर दूसरी कम्बाइन पर काम कर रहा था। जैसे ही उसे इस घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा तब तक उसके चाचा के लड़के को पातड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया जा चुका था। जब वह पातड़ा सिविल अस्पताल पहुंचा तो उसे वहां जाकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
मृतक युवक के दादा गुल्लू राम ने इस बात पर शंका जाहिर की है कि अगर कम्बाइन में करंट आने से उसके पौत्र की मौत हुई है तो उसी कम्बाइन पर काम कर रहे अन्य लोगों को करंट ने अपनी चपेट में क्यों नहीं लिया जिससे कई तरह की शंकाए पैदा हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।