अमरीका में चली कैपेन ,श्री दरबार साहिब में सिख महिलाओं को कीर्तन करने की मिले इजाजत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 11:40 AM

permission for making kirtan in darbar sahib for sikh women

श्री दरबार साहिब में सिख महिलाओं को कीर्तन करने की मांग को लेकर अमरीका में एक कैपेन चलाया जा रहा है।

अमृतसरः श्री दरबार साहिब में सिख महिलाओं को कीर्तन करने की मांग को लेकर अमरीका में एक कैपेन चलाया जा रहा है। 


दरअसल, अमरीका में रहने वाले युवा सिखों ने स्वर्ण मंदिर में महिलाओं को भजन कीर्तन करने देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वर्ण मंदिर में महिलाओं को भी कीर्तन करने की अनुमति देनी चाहिए, जिससे वह धर्म को और मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। 

 

इस कैंपेन में सात साल से लेकर 17 साल की उम्र के लगभग 120 सिख शामिल हैं। अमरीका और कनाडा के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले ये सिख वाशिंगटन में इकट्ठा हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में महिलाओं को कीर्तन क्यों नहीं करने दिया जाता है। 

 

कैपेन में शामिल एक सिख ने कहा कि यह साफ है कि 5वें सबसे बड़े धर्म को सफल बनाने में सिख महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है कि हम महिलाओं को योग्य स्थान दे। खासकर के दरबार साहिब में उन्हे भजन कीर्तन करने की इजाजत मिलनी चाहिए। 

 

सिखों का यह कैपेन वाशिंगटन के गुरु गोबिंद सिंह फाउंडेशन संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है। कैपेन के एक मार्गदर्शक ने बताया कि पंथ आज जहां है वहां महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं पहुंच सकता था। इसलिए हमें उनके योग्यदान को पहचान देनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!