चोटी काटने वाले गैंग से डर कर लोग अंधविश्वास में आकर करने लगे ये काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 06:49 PM

people scared of peak banging gangs started coming in superstition

देश के अन्य राज्यों की तरह पंजाब के होशियारपुर जिले में भी रहस्यमयी तरीकों...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): देश के अन्य राज्यों की तरह पंजाब के होशियारपुर जिले में भी रहस्यमयी तरीकों से अबतक 2 महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद महिलाओं में चोटी गैंग को लेकर दहशत बनी हुई है। 3 दिन पहले होशियारपुर के सुंदरनगर में जानकी देवी की चोटी कटने के बाद अब दसूहा रोड पर भीखोवाल गांव में एक महिला चंद्रकली देवी के चोटी कटने के मामले आने के बाद झुग्गी झोपड़ी व बाहरी राज्यों से आए मजदूरों के परिजनों में खौफ का साया गहराने लगा है। इतना ही नहीं, लोग टोने-टोटके भी खूब आजमा रहे हैं। घरों के दरवाजों पर मेंहदी लगे हाथ के थापे, नींबू और मिर्च के साथ नीम की पत्ती टांगी गई है। अंधविश्वास का हाल यह है कि कुछ इलाकों में महिलाएं एक दूसरे को सलाह दे रही हैं चोटी चोर से बचने के लिए महिलाएं लाल चूडिय़ां पहनें और घरों के बाहर हाथ से मेहंदी के छापे लगाएं।


पुलिस के लिए भी बनी है पहेली
होशियारपुर में इन दोनों ही घटनाओं के सामने आने के बाद भी पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। पुलिस उनके बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक इस रहस्यमय घटनाओं की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। दूसरी तरफ दिल्ली में इस रहस्य पर से धीरे-धीरे पर्दा उठना भी शुरू हो गया है। दिल्ली में कई मामले सामने आ रहे हैं उससे तो यही लगता है कि लोग पब्लिसिटी, नादानी और अति आत्मविश्वास में अपनी या फिर दूसरों की चोटी जान-बूझ कर काट रहे हैं। कई मामलों में पुलिस ने पाया है कि महिलाएं सरकार से मुआवजा मिलने के लालच में अपनी चोटी काट रही हैं।

 

क्या कहते हैं मनोरोग विशेषज्ञ
चोटी कटने का सच जांच का विषय है, लेकिन ऐसी वारदात ने लड़कियों और महिलाओं को परेशान जरूर कर दिया है। हालांकि मनोरोग विशेषज्ञ इसे किसी मनोरोगी की शरारत ही मान रहे हैं। डाक्टरों की माने तो हिस्टीरिया एक मनोरोग है और अपनी इच्छाएं पूरी करने की मानसिकता रखने वाले ग्रसित लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!