3 साल के बच्चे की आंखों के दीवाने है लोग,जानिए क्यों...

Edited By Updated: 26 Mar, 2017 11:57 AM

people of the eyes of a 3 year old child are people  know why

इस 3 साल के पारस की आंखों के लोग दीवाने है। इसका कारण पारस की दोनों आंखों का अलग रंग है। उसकी दाईं आंख नीली है और बाईं भूरी। जैसे अमरीका की मशहूर मॉडल सारा मैकडेनियल की हैं।

जालंधरः इस 3 साल के पारस की आंखों के लोग दीवाने है। इसका कारण पारस की दोनों आंखों का अलग रंग है। उसकी दाईं आंख नीली है और बाईं भूरी। जैसे अमरीका की मशहूर मॉडल सारा मैकडेनियल की हैं। पारस जहां जाता है लोग उसके साथ सेल्फी लेते हैं।पारस के पिता रंजीत सिंह शहर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पारस का जन्म 29 जनवरी 2014 को हुआ था। किसी ने उसकी आंखों के रंग पर कोई ध्यान नहीं दिया।

हां, तीसरे दिन पेट की तकलीफ होने पर उसे धूप में लिटाया तो इसका पता चला। तब भी उन्होंने इसे वहम समझा। फिर उसका पेट बुरी तरह से फूल गया। लगने लगा कि कहीं दो रंग की आंखों के कारण ही उसे तकलीफ तो नहीं है। पी.जी.आई. में 13वें दिन डाक्टरों ने उसके पेट की मामूली सर्जरी की और बताया कि इसका आंखों के रंग से कोई कनेक्शन नहीं है। यह कुदरती है।डाॅक्टरों ने भी उसके साथ मोबाइल पर फोटो खींचने शुरू कर दिए। पारस अब प्री नर्सरी स्कूल जाने लगा है ।


इस संबंधी नेत्र चिकित्सक डा. जे.एस. थिंद बताते हैं कि पारस की आंखें हैड्रोक्रोमिया नामक बीमारी के चलते दो रंग की हैं। ये बीमारी जैनेटिक होती है। इसमें सिर्फ आंखों का रंग ही अलग-अलग होता है। रोशनी आम इंसान की तरह पूरी होती है। मूल रूप से रंजीत सिंह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला है।उनकी पत्नी पिंकी बताती हैं कि जब वह हिमाचल में अपने गांव जाते हैं तो बस में पैसेंजर पारस के साथ सेल्फी लेते रहते हैं। उसके बारे में उनसे काफी कुछ पूछते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!