Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 12:45 PM
पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख 34 हजार रुपए ठग लिए व पैसे मांगने की हालत में उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख 34 हजार रुपए ठग लिए व पैसे मांगने की हालत में उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना सिटी संगरूर के सब इंस्पैक्टर हीरा सिंह ने बताया कि पीड़िता ऊषा कौर पत्नी राजू सिंह वासी पत्तो जिला मोगा ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके लड़के सुरेन्द्र सिंह व 2 अन्य लड़कों से पुलिस में भर्ती करवाने के ऐवज में एक व्यक्ति व उसके साथियों ने 5 लाख 34 हजार रुपए लिए थे।
पैसे वापस मांगने पर 4 जुलाई 2016 को उक्त आरोपियों ने उसके लड़के सुरेन्द्र सिंह को संगरूर एकैडमी में बुला लिया व पैसे देने से मुकर जाने की नीयत से सगड़ सिंह पुत्र नछत्तर सिंह व उसके साथियों ने अपनी पिस्तौल से सुरेन्द्र सिंह को गोली मार दी, जो उसके सिर में लगी। उधर ऊषा कौर के बयानों के आधार पर सगड़ सिंह पुत्र नछत्तर सिंह,बेअंत सिंह उर्फ टोनी पुत्र सुखदेव सिंह वासी सेखां,अमनदीप सिंह पुत्र राम सिंह वासी भसौड़ व अमनदीप सिंह की पत्नी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।