जिला एवं सैशन जज जस्टिस गुरबीर सिंह के नेतृत्व में लोगों को कानूनी अधिकारों प्रति किया जागरूक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 10:19 AM

people are aware of legal rights

‘न्याय सबके लिए’ के अंतर्गत जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी लुधियाना समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों को फ्री-कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए हर समय तत्पर है। ये विचार जिला एवं सैशन जज-कम-जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी के चेयरमैन गुरबीर सिंह ने नेहरू...

लुधियाना(मेहरा): ‘न्याय सबके लिए’ के अंतर्गत जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी लुधियाना समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों को फ्री-कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए हर समय तत्पर है। ये विचार जिला एवं सैशन जज-कम-जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी के चेयरमैन गुरबीर सिंह ने नेहरू रोज गार्डन में जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी लुधियाना की ओर से सेवा के लिए जोड़ो (कनैकिं्टग टू सर्व) के तहत आयोजित राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस के मौके पर रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


 इस मौके पर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) इकबाल सिंह संधू व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी की सचिव-कम-सी.जे.एम. डा. गुरप्रीत कौर, अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे। 


जस्टिस गुरबीर सिंह ने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की ओर से (कनैकिं्टग टू सर्व) के तहत 9 से 18 नवम्बर तक विशेष जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के दौरान लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सचिव डा. गुरप्रीत कौर ने कहा कि यह एक गरीब एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को फ्री कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाने का बड़ा प्रयास है। यह जागरूकता रैली रोज गार्डन से शुरू होकर शहर के अलग-अलग इलाकों से होती हुई पी.ए.यू. स्थित सरकारी सी.सै. स्कूल में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत 10 नवम्बर को स्पैशल एवं मानसिक तौर पर कमजोर बच्चों की भलाई के लिए सैमीनारों का आयोजन किया जाएगा। 


11 नवम्बर को सीनियर सिटीजन के लिए, 13 नवम्बर जेल में बंद बंदियों के लिए, 14 नवम्बर को बाल दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों के लिए लेख रचना व ड्राइंग मुकाबले करवाए जा रहे हैं। 15 नवम्बर को विभिन्न पब्लिक स्थानों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। 16 नवम्बर को कानून के विद्याॢथयों की ओर से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कायम किया जाएगा। 17 नवम्बर को जिला प्रशासन के सहयोग से समूह सरकारी विभागों में हैल्प  डैस्क आयोजित किए जाएंगे। 


18 नवम्बर को विभिन्न सरकारी स्कूलों में एन.जी.ओ. के सहयोग से जागरूकता सैमीनारों एवं नाटकों का आयोजन होगा। इसके अलावा 9 से 18 नवम्बर तक जिला कचहरी लुधियाना व सिविल अदालतों खन्ना, जगराओं, समराला व पायल में विशेष सहायता डैस्क स्थापित किए जाएंगे। 


इस मौके पर दिलबाग सिंह, वरिंदर अग्रवाल (दोनों एडिशनल सैशन जज), जापिंदर सिंह सी.जे.एम. लुधियाना, एस.के. गोयल सिविल जज सीनियर डिवीजन, ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़, एस.डी.एम. दमनजीत सिंह मान के अलावा अन्य कई न्यायिक अधिकारी, सिविल अधिकारी, वकील, जिला बार एसोसिएशन के एकिं्टग प्रधान हरजोत सिंह व बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाजिर थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!