Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 03:37 PM
केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद एक हवालाती की मौत हो गई। पता चला है कि हवालाती टी.बी. का मरीज था व उसका उपचार चल रहा था।जानकारी के अनुसार धर्म चंद्र निवासी बठिंडा छोटा हाथी टैंपो चलाता था। 2012 के दौरान वह बङ्क्षठडा से अपने टैंपों में मार्कफैड की ओर से...
बठिंडा(परमिंद्र): केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद एक हवालाती की मौत हो गई। पता चला है कि हवालाती टी.बी. का मरीज था व उसका उपचार चल रहा था।जानकारी के अनुसार धर्म चंद्र निवासी बठिंडा छोटा हाथी टैंपो चलाता था। 2012 के दौरान वह बङ्क्षठडा से अपने टैंपों में मार्कफैड की ओर से बी.टी. काटन भरकर लेकर गया था। उसने रास्ते में ही बीजों के 8 डिब्बे गायब कर दिए जिनकी कीमत 2 लाख के करीब बताई गई है।
इसका पता चलने पर विभाग ने धर्म चंद्र को बीजों की कीमत अदा करने को कहा लेकिन उसने उक्त बीजों के पैसे जमा नहीं करवाए। इस पर विभाग ने उक्त आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अमानत में खयानत करने के आरोपों में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया व अदालत ने उसे जेल भेज दिया। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन था। इस दौरान ही वह टी.बी. की चपेट में आ गया व जेल में ही उसका उपचार चलने लगा। गत रात्रि उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। सुबह जेल प्रबंधन ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।