विधानसभा हलका पटियाला शहरी,मुख्यमंत्री भी मिला पर नहीं उठाया गया डंप

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 03:18 PM

patiala urban light assembly

पटियासा हिंदू वोटरों के बहुतायत वाली शहरी सीट है। पुराना शहर होने के कारण यह अनप्लांड सिटी है, जिस कारण ट्रैफिक शहर की सबसे बड़ी समस्या है।

पटियालाः पटियासा हिंदू वोटरों के बहुतायत वाली शहरी सीट है। पुराना शहर होने के कारण यह अनप्लांड सिटी है, जिस कारण ट्रैफिक शहर की सबसे बड़ी समस्या है। कै. अमरेन्द्र सिंह पटियाला के विधायक होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे पर यहां कोई भी मल्टीस्टोरी पार्किंग नहीं बन सकी, जिस कारण पटियाला का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और यहां के कस्टमर्स ने अंबाला व चंडीगढ़ का रुख कर लिया है। 

विधायक परनीत कौर का दावा

इस मामले में  परनीत कौर का कहना है कि पटियाला विरासती और ऐतिहासिक शहर है। यही कारण है कि इस सीट पर हमेशा ही शाही घराने का दबदबा रहा है। इस बार भी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पटियाला शहरी हलके से ही चुनाव लड़ेंगे, जिस कारण यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प रहेगी। उनका कहना है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों दौरान अकाली दल ने पटियाला में कोई विकास कार्य नहीं करवाए जबकि 2002 से 2007 तक 2 फ्लाईओवर के अलावा शहर के नाले कवर करके रास्ते चौड़े किए गए। समूचे शहर को वाटर सप्लाई व सीवरेज सुविधा मुहैया करवाई गई। कबाड़ी मार्कीट शहर से बाहर निकाली गई। इसके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के अलावा शहर की ब्यूटीफिकेशन की ओर विशेष ध्यान दिया गया।

दावों की हकीकतपिछले साढ़े 9 वर्षों दौरान 
पटियाला शहर की समूची सड़कें टूटी रहीं, पार्कों की हालत खस्ता रही पर पिछले डेढ़ 
महीने में शहर की काफी सड़कें बना दी गईं पर शहर में गंदगी का बुरा हाल है। नगर निगम में सफाई कर्मचारी नहीं, कहीं डस्टबिन नहीं, जगह-जगह पर कचरे 
के ढेर पड़े हैं।

 वायदे

सब्जी मंडी शिफ्ट करना
 * बस स्टैंड बाहर शिफ्ट करना
* डेयरियां शिफ्ट करना
* मुख्य डंप शिफ्ट करना
* कनाल बेस्ड वाटर सप्लाई

कितने वफा

सिर्फ सब्जी मंडी ही शिफ्ट हो सकी, बाकी वायदे आज भी हवा में हैं। डंप अकाली दल की अंदरूनी राजनीति के कारण शिफ्ट नहीं हो सका। 

सीट का इतिहास

वर्ष    पार्टी    विजेता
1977    शिअद    सरदार सिंह
1980    कांग्रेस    ब्रह्म महेन्द्रा
1985    कांग्रेस    ब्रह्म महेन्द्रा
1992    कांग्रेस    ब्रह्म महेन्द्रा
1997    शिअद    सुरजीत सिंह
2002    कांग्रेस    कै. अमरेन्द्र सिंह
2007    कांग्रेस    कै. अमरेन्द्र सिंह
2012    कांग्रेस    कै. अमरेन्द्र सिंह
2014    कांग्रेस    परनीत कौर
    (उपचुनाव)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!