Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 03:58 PM
पटियाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार हुए आरोपियों से पुलिस ने हथियारों के साथ 3 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है।
पटियाला (इंद्रजीत बख्शी): पटियाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार हुए आरोपियों से पुलिस ने हथियारों के साथ 3 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है।
इस संबंध में पटियाला के डी. आई. जी. डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि यह पिछले कुछ समय से लूट, हत्या और हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पकड़े गए आरोपी कम उम्र के नौजवान हैं, जिनमें से कईयों ने डिप्लोमा भी किया हुआ है। डी. आई. जी ने बताया कि यह गिरोह पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी वारदातों को अंजाम दे चुका है।