पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राज मार्ग बना हादसों का सबब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 11:00 AM

pathankot chamba national highway

पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राज मार्ग प्रशासन की अनदेखी के कारण हादसों का कारण बनता जा रहा है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसकी दयनीय हालत को सुधरने के लिए प्रशासन ने हमेशा ही सुस्ताना रवैया अपनाया है।

पठानकोट (कंवल, आदित्य): पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राज मार्ग प्रशासन की अनदेखी के कारण हादसों का कारण बनता जा रहा है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसकी दयनीय हालत को सुधरने के लिए प्रशासन ने हमेशा ही सुस्ताना रवैया अपनाया है।

दुनेरा से कटोरी बंगला (पंजाब-हिमाचल सीमा) तक करीब 4-5 किलोमीटर की सड़क की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है। जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं, जो बरसात के कारण पहाड़ों से गिरे हैं, मगर उन्हें उठाने की कोशिश भी नहीं की जा रही। इस संबंधी आज दुनेरा स्थित नरेश सिंह पठानिया के नेतृत्व में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यह मलबे के ढेर आए दिन हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।

दूसरी तरफ सड़क के किनारे बरसात के गहरे गड्ढों में तबदील हो चुके हैं, जो आते-जाते वाहनों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल डल्हौजी, चम्बा, भरमोर आदि के अलावा धार्मिक स्थल मणिमहेश, भरमनी माता मंदिर आदि को जाने के लिए इसी मार्ग से ही जाना पड़ता है। मगर इस मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब होने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष भी माह तक इसी सड़क पर जगह-जगह हादसों का कारक बने मलबे के ढेर लगे रहे थे। शायद प्रशासन इसे उठाने की अपनी जिम्मेदारी से ही आंखें बंद करने का आदी हो चुका है या किसी बहुत बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!