पास्टर सुल्तान मसीह मर्डर केस: जगतार सिंह जौहल को मोगा से लाई पुलिस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 02:16 PM

pastor sultan murder case

रविंद्र गोसाईं मर्डर केस की कड़ी से कड़ी जोडऩे के बाद लुधियाना पुलिस ने पास्टर सुल्तान मसीह मर्डर केस की जांच में तेजी लाते हुए शुक्रवार रात को करीब 9 बजे एन.आर.आई. जगतार सिंह जौहल को न्यायाधीश के समक्ष पेश करके उसे 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है।...

लुधियाना (महेश): रविंद्र गोसाईं मर्डर केस की कड़ी से कड़ी जोडऩे के बाद लुधियाना पुलिस ने पास्टर सुल्तान मसीह मर्डर केस की जांच में तेजी लाते हुए शुक्रवार रात को करीब 9 बजे एन.आर.आई. जगतार सिंह जौहल को न्यायाधीश के समक्ष पेश करके उसे 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है। पास्टर की 16 जून को उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

जौहल को भारी सुरक्षा व्यवस्था में बख्तरबंद वैन में देर शाम लुधियाना लाया गया। उसे कुछ दिन पहले मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब वह अमरीका से शादी करने के लिए इंडिया आया था जबकि जिम्मी पहले से ही पुलिस रिमांड पर है। रिमांड हासिल करने के बाद जौहल को पुलिस मुख्यालय स्थित सी.आई.ए. स्टाफ में रखा गया है जिसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने देर रात आसपास का इलाका छावनी में तबदील कर दिया और पुलिस की कई टीमें उसके इर्द-गिर्द गश्त पर लगा दी हैं। सूत्रों से पता चला है कि जिम्मी को भी सी.आई.ए. स्टाफ परिसर में रखा गया है। उन दोनों को आमने-सामने बिठा कर आला अधिकारी खुद क्रास पूछताछ कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि शनिवार को शार्पशूटर और रमनदीप सिंह को भी प्रोडैक्शन वारंट पर लेने की तैयारी पुलिस ने की है। 

अमित अरोड़ा केस में क्या सजा मिलेगी अधिकारियों को 
हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खराब हुए लुधियाना पुलिस के अक्स को सुधारने के लिए आला अधिकारी उसे सुधारने में जुट गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले की फाइल एक ए.सी.पी. स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या राज्य के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने मात्र बड़े अधिकारियों की शाबाशी लेने और उनकी गुड बुक में शामिल होने के लिए कानून को ताक पर रख कर बेकसूर लोगों को झूठे मामले में फंसा दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!