Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 05:53 PM
पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन कैप्टन कैबिनेट के मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने सुखपाल खैहरा मामले पर प्रस्ताव पेश किया। इसमें उन्होंने कहा कि सिमरजीत सिंह और बलविन्दर सिंह बैंस ने ऑडियो क्लिप जारी कर जस्टिस की तौहीन की है।
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन आप नेता सुखपाल खैहरा का उग्र रुप सामने आया। कैप्टन कैबिनेट के मंत्री ब्रह्म महिंदरा द्वारा खैहरा मामले पर प्रस्ताव पेश करने से भड़के आप नेता ने सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह को गाली तक निकाल दी। उनकी यही गाली कैमरे में कैप्चर हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम की पाक दोस्त अरूसा आलम को पाक जासूस बताते कहा कि मेरे मामले में मुद्दा उछाला जा रहा है लेकिन अरूसा सरेआम पाक जसूस होते हुए भारत में आती-जातीं है।
वहीं उन्होंने कहा कि सिमरजीत सिंह और बलविन्दर सिंह बैंस ने ऑडियो क्लिप जारी कर जस्टिस की तौहीन की है। इस सम्बन्धित मुख्य जज को खुद ध्यान देना चाहिए, जिसे पास कर लिया गया। प्रस्ताव पास होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने ऐतराज जाहिर करते हुए सदन में नारेबाजी करते हुए वॉकआऊट कर दिया।
दूसरी तरफ इस मामले पर बोलते हुए सुखपाल खैहरा ने कहा कि यदि नशा तस्करी मामले में उनका नाम आए तो उन्हें गोली मार दी जाए,फांसी पर चढ़ा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को बचाने के लिए सदन में इस तरह के प्रस्ताव पास करवा रही है। राणा गुरजीत ठग मंत्री है। इसके बाद सिमरजीत बैंस ने कहा कि 35 लाख के सौदे पीछे सीधे तौर पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह का नाम आ रहा है, जिस् छिपाने के लिए यह प्रस्ताव के पास किया गया है।