आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शहर में जल्द लगेंगे CCTV कैमरे : पिंकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 12:41 PM

parminder singh pinky

फिरोजपुर शहीदों की धरती है और इस शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाते हुए फिरोजपुर शहर के लोगों के सभी सपने मैं पूरे करूंगा।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहीदों की धरती है और इस शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाते हुए फिरोजपुर शहर के लोगों के सभी सपने मैं पूरे करूंगा। यह वायदा विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने नगर कौंसिल दफ्तर में मीटिंग करते हुए किया और कहा कि शहर के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 

पिंकी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का सर्वपक्षीय विकास करवाकर लोगों को सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और किसी भी वार्ड से विकास को लेकर भेदभाव नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के 3 महीने बाद ही उन्होंने वैट रिफंड की राशि साढ़े 8 करोड़ से बढ़ाकर साल की 16 करोड़ रुपए करवा दी है और फिरोजपुर शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए पंजाब सरकार ने नगर कौंसिल के लिए 16 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि शहर व छावनी में जल्द ही एल.ई.डी. लाइटें व सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के प्रोजैक्ट शुरू कर दिए जाएंगे, जिससे फिरोजपुर में आपराधिक घटनाएं व चोरियां आदि होनी बंद हो जाएंगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!