Edited By Updated: 30 Jan, 2017 09:11 AM
जीरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब विरोधी बताया।
जीरा: जीरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पंजाब में अमन और भाईचारे को मजबूत करने के लिए हर धर्म का सत्कार करती है और पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करती है। एस.वाई.एल. पर उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी पर कांग्रेस और ‘आप’ ड्रामेबाजी कर रही हैं।