Edited By Updated: 20 Dec, 2016 02:33 PM
पंजाब के सी.एम. प्रकाश सिंह बादल अाज संगत दर्शन करने जालंधर कैंट पहुंचे जहां यहीं से अकाली विधायक रहे परगट सिंह पहुंच गए। परगट अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन कर चुके है।
जालंधरः पंजाब के सी.एम. प्रकाश सिंह बादल अाज संगत दर्शन करने जालंधर कैंट पहुंचे जहां यहीं से अकाली विधायक रहे परगट सिंह पहुंच गए। परगट अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन कर चुके है। सॉलिड वेस्ट मुद्दे पर परगट सरकार से नाराज थे इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी। परगट के अकाली दल छोड़ने के बाद सरबजीत मक्कड़ को हल्के से टिकट दी गई,मगर मक्कड़ की हालत खराब है। मक्कड़ को सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के ही जिला प्रधान चन्नी से मिल रही है। सी.एम. बादल ने कैंट के मनीला पैलेस में आज संगत दर्शन रखा तो वहां सी.एम. से मिलने परगट सिंंह पहुंच गए,पहले उन्हें वहां मिलने नहीं दिया गया जिस कारण वे जमीन पर बैठ गए लेकिन उसके बाद बादल के अादेश पर उन्हें मिलने दिया गया। उधर परगट को सी.एम.के संगत दर्शन में देख मक्कड़ समर्थकों के होश उड़ गए।