Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 10:32 AM
विधायक परगट सिंह द्वारा गांव फोलड़ीवाल के कब्रिस्तान के लिए घोषित की गई 2 लाख रुपए की ग्रांट जल्द ही मसीही भाईचारे को दिलवाई जाएगी। उक्त आश्वासन आज पूर्व जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खा फोलड़ीवाल ने कब्रिस्तान वाली जगह में...
जालंधर(महेश): विधायक परगट सिंह द्वारा गांव फोलड़ीवाल के कब्रिस्तान के लिए घोषित की गई 2 लाख रुपए की ग्रांट जल्द ही मसीही भाईचारे को दिलवाई जाएगी। उक्त आश्वासन आज पूर्व जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खा फोलड़ीवाल ने कब्रिस्तान वाली जगह में पौधारोपण करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा जो एक एकड़ जमीन मसीही भाईचारे को कब्रिस्तान बनाने के लिए दी गई है, उसे बनाने के लिए भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। सुक्खा ने कहा कि वह हमेशा मसीही भाईचारे के दुख-सुख में शामिल होते रहे हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे। इस भाईचारे के प्यार को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विकलफ गोल्ड ने कहा कि मसीही भाईचारा सुक्खा फोलड़ीवाल का सदा ऋणी रहेगा, जिन्होंने रा’य में कांग्रेस की सरकार बनते ही लम्बे अर्से से कब्रिस्तान को लेकर चली आ रही मसीही भाईचारे की मांग को पहल के आधार पर पूरा ही नहीं किया, बल्कि उन्हें क्रिसमस का क्रिसमस से पहले बड़ा उपहार भी दिया है।