Edited By Updated: 25 Mar, 2017 12:10 PM
पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सैशन चंडीगढ़ में आज दोपहर नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद शुरू हुआ। इस 15वीं विधानसभा की
जालंधर(महेश): पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सैशन चंडीगढ़ में आज दोपहर नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद शुरू हुआ। इस 15वीं विधानसभा की विशेष बात यह है कि इसमें एक ऐसा विधायक भी है जिसने खेलों के बाद राजनीति में नए रिकार्ड कायम करने शुरू कर दिए हैं। 2012 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट से जालंधर छावनी से विधायक चुने गए परगट सिंह ने साल 2016 में शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर एक बार फिर जालंधर छावनी हलके से कांगे्रस की टिकट पर चुनाव लड़ा और वोटों के भारी अंतर से विजयी बने।
उन्होंने यह भी रिकार्ड बनाया कि इस हलके से जो एक बार विधायक बना, वह दोबारा नहीं बन सका। पहले परगट सिंह ने अकाली दल द्वारा विधानसभा में अपनी हाजिरी लगवाई और अब कांग्रेस की ओर से छावनी निवासियों की प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पदम्श्री का अवार्ड हासिल करने के बाद लगातार 2 बार विधायक बनने का रिकार्ड भी परगट सिंह के नाम है।