Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 12:38 PM
गत 8 माह पहले एक एजैंट द्वारा 8 लाख रुपए लेकर अपने बेटे को इटली भेजने के चक्कर में गवा बैठे मां-बाप आज दर-दर भटक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव मीरे के निवासी सुरजीत सिंह व उनकी पत्नी कुलविन्द्र कौर ने एस.एस.पी. कपूरथला व डी.एस.पी. सुल्तानपुर...
सुल्तानपुर लोधी (सोढी): गत 8 माह पहले एक एजैंट द्वारा 8 लाख रुपए लेकर अपने बेटे को इटली भेजने के चक्कर में गवा बैठे मां-बाप आज दर-दर भटक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव मीरे के निवासी सुरजीत सिंह व उनकी पत्नी कुलविन्द्र कौर ने एस.एस.पी. कपूरथला व डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी को मिलकर मांग की कि उनके बेटे मनिन्द्र सिंह को विदेश भेजने के नाम पर लापता करने वाले एजैंट कुलबीर सिंह गांव मीरे के खिलाफ तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की जाए व इंसाफ दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि 8 माह पहले गांव मीरे का कुलबीर सिंह जो कि इटली भेजने का काम अपने भाई व पत्नी से मिलकर करता है, ने 8 लाख रुपए लेकर मनिन्द्र सिंह को इटली भेजने का झांसा देकर घर से ले गया था। उन्होंने बताया कि कुलबीर सिंह ने उनके बेटे को न तो इटली भेजा और न ही वह घर वापस लौटा।
उन्होंने गैर कानूनी एजैंटी कर रहे कुलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मनिन्द्र सिंह की तलाश करने के लिए गुहार लगाई है। इस दौरान सतपाल नाहर, गुरनाम सिंह, नम्बरदार फुम्मण सिंह, गुरमीत सिंह बिट्टू, जसबीर कौर, रविन्द्र कुमार विक्की, सोनू, स्वर्ण सिंह व बलकार सिंह आदि ने भी शिरकत की।
सुरजीत लगा रहा झूठे आरोप : कुलबीर
इस संबंधी कुलबीर सिंह मीरे ने कहा कि उसके खिलाफ सुरजीत सिंह मीरे द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे ही नहीं, बल्कि बेबुनियाद हैं। वहीं डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी वरियाम सिंह खैहरा ने बताया कि मामले की काफी हद तक जांच कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है व विभिन्न एंगलों से जांच की जा रही है।