Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 04:53 PM
सरकार द्वारा किसानों को धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के लिए गांव चक्क फतह सिंह वाला की पंचायत द्वारा पहल करते हुए इलाके के किसानों की धान की पराली डम्प करवाने के लिए तुंगवाली, बुर्ज काहन सिंह वाला रोड पर स्थित...
भुच्चो मंडी (नागपाल): सरकार द्वारा किसानों को धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के लिए गांव चक्क फतह सिंह वाला की पंचायत द्वारा पहल करते हुए इलाके के किसानों की धान की पराली डम्प करवाने के लिए तुंगवाली, बुर्ज काहन सिंह वाला रोड पर स्थित 5 एकड़ पंचायती जमीन देने का फैसला किया गया है।
इस मौके पर पंचायत सदस्य इकबाल सिंह, बूटा सिंह, मिल्खा सिंह के अलावा कुलदीप सिंह बब्बी ने बताया कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण के कारण मौसम में आ रही तबदीली के कारण फैल रही बीमारियों को देखते हुए सरकार द्वारा किया गया प्रयत्न सराहनीय है। बी.डी.पी.ओ. नथाना मक्खन सिंह ने पंचायत द्वारा किए गए इस प्रयत्न की प्रशंसा करते हुए बताया कि नरेगा मजदूरों के सहयोग से 6-7 गहरी खाइयां खोदी जा रही हैं, जिसमें किसानों द्वारा डम्प की पराली की खाद बनाने वाला प्रोजैक्ट लगाया जाएगा, जो फसलों की बेहतरी के लिए खेतों में डालने योग्य होगी।