Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 08:59 AM
पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल एवं अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पंजाब विरोधी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पंजाब में से आप का सफाया होने जा रहा है।
अमृतसर (ममता): पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल एवं अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पंजाब विरोधी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पंजाब में से आप का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों के उपरांत आप का पंजाब में से अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। आप के विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा अपने हलके में ही चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आई.एस.आई. पंजाब की अमन-शांति भंग करके गड़बड़ पैदा के लिए सक्रिय हैं जिस बारे वह पुलिस प्रमुख को बता चुके हैं। आप की ओर से अपने असूलों को तिलांजलि दिए जाने के कारण पंजाब का आप वर्कर परेशान और मायूस है। पंजाब विरोधी गुप्त एजैंडे के समझते हुए लोगों ने उसके सब मंसूबे भी फेल कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में मुकाबला अकाली-भाजपा और कांग्रेस के साथ है।