Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 03:55 PM
बी.एस.एफ.के जवानों ने 8 पैकेट हैरोइन समेत एक पाकिस्तानी तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है।
फाजिल्का/जलालबाद(सेतिया): बी.एस.एफ.के जवानों ने 8 पैकेट हैरोइन समेत एक पाकिस्तानी तस्कर गाफूर(30) को काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक फाजिल्का की बी. ओ. पी. जगन्नाथ चौंकी पर हरकत होने के बाद फौज के जवानों द्वारा फायरिंग की गई, जिस दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया, जिसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फौज के जवानों ने जब तलाशी मुहिम चलाई तो 8 पैकेट हेरोइन के बरामद किए गए।
जानकारी मुताबिक फाजिल्का की बी. ओ. पी. जगन्नाथ चौंकी पर हरकत होने के बाद फौज के जवानों द्वारा फायरिंग की गई, जिस दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया, जिसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ के जवानों ने पकड़े गए तस्कर से 8 पैकेट हैरोइन के अलावा एक 7.6 एमएम पिस्टल, 2 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस बरामद बरामद किए हैं।
बीएसएफ की 169 बटालियन के डी.आई.जी. मधुसुदन शर्मा ने बताया कि बी.एस.एफ. द्वारा 9 फरवरी के रात 11.30 बजे बीओपी जगननाथ पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था कि इस दौरान झाड़ियों में जवानों ने हरकत नोट की और अपने साथियों को अलर्ट किया। इस दौरान वहां पर दो पाकिस्तानी तस्कर नजर आए जिन्होंने भारत के इस पार हैरोइन के कुछ पैकेट फैंके थे।
इस पर भारतीय जवानों ने उक्त तस्करों को ललकारा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तथा फायरिंग शुरू कर दी जिसका जवाब देते हुए बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। उक्त फायरिंग के दौरान पाकिस्तानी तस्करों ने भागने का प्रयास किया। जब बीएसएफ के जवानों ने उनका पीछा किया तो उनमें से एक तस्कर भारतीय क्षेत्र में एक गेहूं के खेत में घायल हालत में पाया गया जिसके दाएं पैर पर गोली लगी थी जबकि दूसरा तस्कर भाग निकला।
बी.एस.एफ. द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का लाया गया है। इसके अलावा दूसरे भागे आरोपी के पैरों के निशान पाक क्षेत्र की तरफ जाते हुए पाए गए जिनका पीछा करने पर दूसरे तस्कर का शव पाकिस्तानी एरिया के 60 से 80 मीटर अंदर पाया गया जिसे पाक रेंजरों ने ढेर कर दिया था तथा वह उसका शव अपने साथ ही ले गए।
इस मिशन दौरान बी.एस.एफ. को 9 पैकेट हैरोइन जिसका वजन लगभग 9.1 किलोग्राम था। इसके अलावा पाक तस्कर से एक 7.6 एम.एम. पिस्टल, 2 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बी.एस.एफ. की गोली से घायल हुए पाक नागरिक का नाम गफ्फार अहमद पुत्र बरकत अली वासी फतिआना पीओ चलिआना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घायल व्यक्ति का उपचार करने के बाद उसकी पूछताछ की जाएगी जिसमें अहम खुलासे होने की संभावना है।