Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 03:55 PM
भारत ही नहीं बलकि राम रहीम ने पूरे देश के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बवाल खड़ा कर दिया।
अमृतसर: भारत ही नहीं बल्कि राम रहीम ने पूरे देश के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक आध्यात्मिक सिख नेता लिख वहां हंगामा खड़ा कर दिया जिसका पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विरोध जताया है।
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पी.एस.जी.पी.सी.) ने समाचार रिपोर्टों का खंडन कर डेरा प्रमुख के लिए सख्त सजा की मांग की।
पी.एस.जी.पी.सी. के महासचिव गोपाल सिंह चावला ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपलोड एक वीडियो संदेश में कहा कि राम रहीम सिख नेता हो ही नहीं सकता। पाक मीडिया द्वारा उसे सिख नेता कहे जानें पर चावला ने इस बात का खंडन किया कि लोग उसके बारे में जानते हैं कि वह कितना घटिया इंसान निकला,फिर वे सिख नेता कैसे हो सकता है।
पाकिस्तान के मुस्लिम समुदाय की सहानुभूति जीतने के लिए, पी.एस.जी.पी.सी. के महासचिव ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम ने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं और अन्य धर्मों के लोगों को भी चोट पहुंचाई है।
पी.एस.जी.पी.सी. के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह ने कहा कि राम रहीम को धार्मिक सिख नेता बता पाक मीडिया ने गंभीर गलती की है।