Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 01:00 PM
शिवसेना आजाद हिंद के प्रदेश प्रमुख नरिन्द्र राठौर ने कहा है कि आतंकवाद के काले दौर में करीब 35 हजार निर्दोष हिंदुओं का कत्ल किया गया था।
नवांशहर (त्रिपाठी): शिवसेना आजाद हिंद के प्रदेश प्रमुख नरिन्द्र राठौर ने कहा है कि आतंकवाद के काले दौर में करीब 35 हजार निर्दोष हिंदुओं का कत्ल किया गया था। पंजाब उक्त सभी के परिवारों के लिए राहत पैकेज घोषित करे।
राठौर स्थानीय सलोह रोड पर स्थित दफ्तर में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक के उपरान्त जानकारी दे रहे थे। इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रमुख वरुण सोबती भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समय-समय की सरकारें ङ्क्षहदुओं की वोटें बटोरकर पंजाब की सत्ता पर राज तो करती हैं परन्तु उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। ङ्क्षहदू समाज के साथ शुरूसे ही भेदभाव होता आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिंदू समाज के जख्मों को भरने के लिए आतंकवाद पीड़ित परिवारों के लिए पैकेज जल्द जारी करने की मांग की है। संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।