Edited By Updated: 29 Apr, 2017 07:37 PM
पंजाब सरकार की हिदायतों पर जिला पुलिस द्वारा डी.एस.पी. अमलोह....
मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): पंजाब सरकार की हिदायतों पर जिला पुलिस द्वारा डी.एस.पी. अमलोह मनप्रीत सिंह पी.पी.एस. एवं थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कंवलजीत सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर सुखविन्द्र सिंह ने गांव फतेहगढ़ न्यूआ से मोटरसाइकिल नंबर (पी.बी. 26बी9752) तथा स्कूटर (नंबर पी.बी.यू3743) पर स्वार चार युवकों के कब्जे से 4.5 किलों अफीम बरामद करके उनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 18.61.85 मुकदमा नंबर 88 तिथि 30 अप्रैल दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिन्हें रविवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। काबू किए गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र विक्रम सिंह (750 ग्राम अफीम), हरजाप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ((750 ग्राम अफीम) हरपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (2.5 किलों अफीम) तथा एक अन्य के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है।