Edited By Updated: 22 Feb, 2017 01:56 PM
शहर में अफीम की सप्लाई करने वाला तस्कर पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन हरजीत सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. जसबीर सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे ए.एस.आई. जगदेव...
जालंधर (प्रीत): शहर में अफीम की सप्लाई करने वाला तस्कर पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन हरजीत सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. जसबीर सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे ए.एस.आई. जगदेव सिंह ने सूचना के आधार पर 66 फुटी रोड पर नाकेबंदी के दौरान इंडैवर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक बीच सड़क में गाड़ी से उतर कर फरार होने में सफल रहा। ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर जब्त की गई इंडैवर गाड़ी की सर्च के दौरान 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की गई।
जांच में पता चला कि गाड़ी से फरार युवक कुलविन्द्र सिंह उर्फ शेरू पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी पक्का बाग है। आरोपी कुलविन्द्र शेरू पिछले काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी अफीम तस्करी का केस दर्ज है। ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कुलविन्द्र ने मिट्ठापुर रोड पर स्कूल के निकट एक कोठी ली हुई थी। आरोपी उक्त कोठी से तस्करी का धंधा कर रहा था। आरोपी दूसरे राज्यों से अफीम मंगवा कर शहर में बेचता था।