Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 05:11 PM
पैट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि व अन्य खाद्य पदार्थों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती कीमतें आम वर्ग के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। वहीं सब्जियों की मूल्य वृद्धि से आम लोग प्रभावित हैं।
अमृतसर(कक्कड़) : पैट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि व अन्य खाद्य पदार्थों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती कीमतें आम वर्ग के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। वहीं सब्जियों की मूल्य वृद्धि से आम लोग प्रभावित हैं।
गत 10 दिनों से प्याज की बढ़ती कीमतों से भी आम लोग परेशान हैं। लगभग 2 सप्ताह पूर्व 20 से 25 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुका है। यदि प्याज की कीमतें इस तरह से बढ़ती रहीं तो दीवाली तक 50 रुपए किलो से ज्यादा तक पहुंच सकती हैं।
जानकारी के अनुसार प्याज की बढ़ती कीमत का अहम कारण प्याज की कम हो रही सप्लाई को माना जा रहा है। इस समय प्याज का मूल्य थोक मंडी में लगभग अढ़ाई हजार रुपए क्विंटल से ज्यादा हो गया है। इस समय जिस प्याज की बिक्री हो रही है, उस की खेती मार्च-अप्रैल में हुई थी।इस संबंधी कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि प्याज की पैदावार में लगे किसान इसे घाटे का सौदा मान कर प्याज की खेती रकबे को कम कर रहे हैं। प्याज की मांग प्रतिदिन बढ़ रही है, जिसके चलते प्याज की कीमतें आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। प्याज की मूल्य वृद्धि का असर रसोई के बजट को डांवाडोल कर रहा है।