Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 03:13 PM
थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। हवलदार जगसीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस सहित गश्त पर थे।
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। हवलदार जगसीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस सहित गश्त पर थे।
इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर शमशेर सिंह उर्फ सोमा निवासी धूड़कोट रणसींह को काबू करके उसके पास से 15 बोतलें ठेका मार्का संतरा बरामद की। जबकि उसका साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी धूड़कोट रणसींह भागने में सफल हो गया। पुलिस ने दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा गुरजंट सिंह उर्फ जंटा की तलाश हेतु छापामारी जारी है।