Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 05:28 PM
जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 43 पेटियां शराब और एक हौंडा कार समेत गिरफ्तार किया है।
जालंधर (सोनू/राजेश): जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 43 पेटियां शराब और एक हौंडा कार समेत गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की तरफ से ईशर सिंह कालोनी थाना जालंधर से अारोपी को एक हौंडा कार और 43 पेटियां शराब समेत गिरफ्तार किया है। अारोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ गंजा पुत्त लाल चंद निवासी भारगो कैंप के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अजय का एक साथी भारत भूषण उर्फ बोबी पुत्र चरन दास मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।