Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 11:00 AM
नजदीकी गांव लहरा खाना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
भटिंडा/नथाना (विजय, बज्जोआणियां): नजदीकी गांव लहरा खाना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार लहरा खाना निवासी राम सिंह घर जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों ने उस पर 3 फायर किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे जान से मारने की नीयत से फायर किए गए थे। थाना नथाना पुलिस प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच मेंं जुट गई है।