Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 09:54 AM
सेवानिवृत्त प्राध्यापिका विजय लक्ष्मी सचदेवा व समाज सेवी तिलक राज सचदेवा की पुत्री एकता को ओलिम्पिया अमरीका में 4 दिसम्बर को व्यावसायिक श्रेष्ठता एवं सामुदायिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। लुधियाना के प्रतिष्ठित सोनी परिवार में विवाहित एकता अब...
अबोहर (भारद्वाज): सेवानिवृत्त प्राध्यापिका विजय लक्ष्मी सचदेवा व समाज सेवी तिलक राज सचदेवा की पुत्री एकता को ओलिम्पिया अमरीका में 4 दिसम्बर को व्यावसायिक श्रेष्ठता एवं सामुदायिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। लुधियाना के प्रतिष्ठित सोनी परिवार में विवाहित एकता अब अमरीका में रह रही है।
सैक्रटरी ऑफ स्टेट किम वायमन ने 2017 के कॉर्पोरेशंज फॉर कम्युनिटी अवार्ड के लिए जिन 5 व्यवसायियों का नैशनल एसोसिएशन ऑफ सैकेटरीज ऑफ स्टेट मैडेलियन अवार्ड के लिए चयन किया है, उनमें एकता का नाम शामिल है। यह अवार्ड प्रांतीय स्तर पर उच्चतम माना जाता है। ओलिम्पिया की प्रांतीय राजधानी में इस सम्मान समारोह का आयोजन 4 दिसम्बर को बाद दोपहर किया जाएगा। इसमें स्थानीय विधायक भी विशेष रूप से आमंत्रित किए जाएंगे।