तेल माफिया पंजाब सरकार को प्रत्येक वर्ष लगा रहा है 2200 करोड़ की चपत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 06:56 PM

oil mafia is being levied by punjab government 2200 crore rupees

पैट्रोल-डीजल पर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले अधिक वैट दरों में अतंर का फायदा उठाते हुए सक्रिय तेल माफिया हरेक वर्ष पंजाब सरकार को 2200 करोड़ रूपए की चपट लगा रहा है। तेल माफिया हरियाणा, हिमाचल...

जालंधर(चोपड़ा): पैट्रोल-डीजल पर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले अधिक वैट दरों में अतंर का फायदा उठाते हुए सक्रिय तेल माफिया हरेक वर्ष पंजाब सरकार को 2200 करोड़ रूपए की चपट लगा रहा है। तेल माफिया हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व चंड़ीगढ़ से सस्ती दरों पर पैट्रोल और डीजल की स्मगलिंग करके इसकी राज्य में होम डिलवरी कर रहा है और इतने बड़े स्तर पर यह सारा खेल एक्साइज एंड टैक्टेशन अधिकारियों की सांठगांठ से खेला जा रहा है।

विधानसभा चुनावों में वैट की दरों को कम करने के झूठे वायदे हुए पंरतु कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कै. अमरेन्द्र अपने इस वायदे पर अमली जामा पहनाना भूल चुके हैं। इस बात से खफा पैट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार व तेल माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज से मोहाली में भूख हड़ताल शुरू की है। 

एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा व प्रवक्ता जी.एस. चालवा ने आरोप लगाया कि पिछले 17 वर्षों में तेल माफिया ने पंजाब के खजाने को 40 हजार करोड़ रूपए का नुक्सान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि इस संबध में उन्होंने राज्य सरकार को अनेकों ज्ञापन दिए परंतु किसी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद राज्य में वाहनों की बिक्री में रिकार्ड वृद्धि होने के बावजूद 2000 के बाद से पैट्रोल व डीजल की बिक्री में रिकार्ड गिरावट दर्ज हुई है, जोकि 10 प्रतिशत से कम होकर 2 प्रतिशत रह गई है। 

उन्होंने बताया कि इंडियन आटो मोबाइल मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में 2 पहिया वाहनों की बिक्री पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल व अन्य राज्यों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक हुई है, फिर भी पिछले 7 वर्षों के तथ्यों के अनुसार पंजाब में पैट्रोल की खपत 67 प्रतिशत से घटकर 41 प्रतिशत रह गई है जबकि पड़ोसी राज्यों में पैट्रो पदार्थों की खपत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पैट्रोल व डीजल के दाम ज्यादा होने से रोजाना 2 करोड़ रूपयों से ज्यादा का नुक्सान हो रहा है। 

पैट्रोल-डीजल को जी.एस.टी के दायरे में लाया जाए 
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से पैट्रोल व डीजल को जी.एस.टी के दायकरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी लगने से जहां देश भर में पैट्रोल व डीजल के दाम एक समान होगे वहीं इसकी कालाबाजारी पर भी रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि तुरंत पैट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को कम करके पड़ोसी राज्यों के बराबर लाए तांकि पंजाब के बार्डर जिलों के बंद होने की कगार पर पंहुच चुके सैंकड़ों पंप मालिकों को राहत मिल सके। 

पंजाब व पड़ोसी राज्यों में वैट की दरें 
राज्य                      पैट्रोल                       डीजल 
पंजाब                     37.54                     17.78 
हरियाणा                 26.25                     17.22 
हिमाचल प्रदेश        27.00                     16.00 
दिल्ली                    27.00                     17.39 
चंड़ीगढ़                   24.77                     16.43 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!