Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 09:09 AM
मुख्यमंत्री के गढ़ में हर रोज कोई न कोई बड़ी घटना सामने आ रही है जिससे प्रशासन सवालों के घेरे में हैं।
पटियाला(बलजिंदर) : थाना सिविल लाइन के अधीन पड़ती अफसर कालोनी चौकी के मुंशी ने दोपहर को चौकी में ही अपनी कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवाहर लाल (45) निवासी गांव घराचों हाल निवासी चंडीगढ़ के तौर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह विर्क और एस.पी. सिटी केसर सिंह धालीवाल मौके पर पहुंच गए।
एस.पी. सिटी केसर सिंह ने बताया कि जवाहर लाल रोजाना की तरह ड्यूटी पर आया था। दोपहर को वह सहायक मुंशी के साथ बातें कर रहा था, जब सहायक मुंशी चाय पीने के लिए बाहर आया तो अंदर से फायर की आवाज सुनी। जब जाकर देखा तो जवाहर की खून के साथ लथपथ लाश पड़ी थी। पता लगा कि जवाहर ने कार्बाइन से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है।
डी.आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जवाहर लाल की जेब में से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के पीछे अपनी पत्नी सुनैना, साले विशाल और साले के बेटे टीटू को जिम्मेदार बताया। सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।