NRI महिला को एफ.आई.आर. दर्ज करवाने में लगे 11 साल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 02:00 PM

nri woman want justice

एन.आई.आर. महिला को घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लूटने व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाने के लिए 11 साल पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े।

लुधियाना,(ऋषि): एन.आई.आर. महिला को घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लूटने व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाने के लिए 11 साल पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े। वर्ष 2015 में एन.आर.आई. पुलिस स्टेशन की पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन अब 2 वर्ष का समय गुजर जाने पर किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और इंसाफ के लिए एन.आर.आई. महिला इधर-उधर भटक रही है। 

पत्रकार सम्मेलन में जोगिंद्र कौर संधू ने बताया कि वह 1972 से फ्रांस में रह रही है और एन.आर.आई. है। वर्ष 2000 में उन्होंने पंजाब माता नगर में 253 वर्ग गज का एक प्लाट लिया था, जहां 2002 में दो मंजिला मकान बना लिया। अक्तूबर 2004 में वह भारत आई थी। 13 दिसम्बर 2004 की सुबह वह अपने घर में मौजूद थी, तभी 4 लोग धक्के से उसके घर में घुस आए। इनमें 3 सरदार व 1 मोना था। उन्होंने गन प्वाइंट पर उसे धमकाना शुरू कर दिया और जबरदस्ती कमरे में ले गए। जहां से लाखों की कीमत के सोने के आभूषण, 3 लाख 42 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।

जाते समय उसे बाहर से बंद कर गए। सुबह 6.30 बजे नौकरानी ने घर आकर दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया तो उस समय के थाना माडल टाऊन व सी.आई.ए. के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन केस दर्ज करवाने के लिए 11 वर्ष तक पुलिस स्टेशन में चक्कर काटती रही। 27 जून 2015 को पुलिस ने केस तो दर्ज लिया लेकिन उसे आज तक भटकना पड़ रहा है और पुलिस किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने कहा कि पुलिस कमिश्रर से लेकर डी.जी.पी. तक वह प्रत्येक ऑफिसर से इंसाफ की गुहार लगा चुकी है लेकिन जांच के नाम पर उसे हर बार खाली हाथ वापस भेज दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!