Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 06:18 PM
नीले कार्डों की जांच में अब धीरे-धीरे जाली दस्तावेजों के द्वारा कार्ड बनाने के मामले सामने...
पटियाला(बलजिन्दर): नीले कार्डों की जांच में अब धीरे-धीरे जाली दस्तावेजों के द्वारा कार्ड बनाने के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं और प्रशासन ने इस मामले में सख्ती भी शुरू कर दी है। इस मामले में थाना पसियाना की पुलिस की तरफ से दो अलग-अलग मामलों में चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनमें पहला केस मलकीत खान पुत्र जमा खान निवासी बलीपुर जम्बो की शिकायत पर काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बलीपुर जम्बो के खिलाफ दर्ज किया गया है। काका सिंह पर जाली दस्तावेज लगा कर नीला कार्ड बनाने का आरोप था। पुलिस ने जांच के बाद काका सिंह खिलाफ 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।
दूसरे केस में थाना पसियाना की पुलिस ने अशोक वर्मा पुत्र मदन लाल निवासी राजपुरा कालोनी पटियाला की शिकायत पर गोबिन्द सिंह, बलदेव सिंह और हरबंस सिंह पुत्र शादी सिंह निवासी गांव बलीपुर जम्बो के खिलाफ 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ भी जाली कागजात तैयार करके नीले कार्ड बनाने का आरोप है।