Edited By Updated: 11 Nov, 2016 03:02 PM
विदेशों में रहते पंजाबियों के साथ नस्लवाद और गैंगवार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाए गए मनमीत अलीशेर के बाद अब अमरीका
वाशिंगटनः विदेशों में रहते पंजाबियों के साथ नस्लवाद और गैंगवार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाए गए मनमीत अलीशेर के बाद अब अमरीका में एक सिख परिवार के 17 वर्षीय नौजवान को मार दिया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त घटना मंगलवार रात की है। मृतक बच्चे की दादी ने बताया कि अचानक गैरेज से गुरनूर की चीखें सुनी, जिसके बाद उसने देखा कि गुरनुर को गोलियां मार कर मार दिया गया है। इस घटना के बाद दादी ने तुरंत पुलिस को फोन पर सूचित किया।
वहीं सिख परिवार के पड़ोसी ने बताया कि वह टी. वी. देख रहा था कि अचानक उसे पुलिस की गाड़ियां आने की आवाज सुनी और इसके बाद में पता चला कि लड़के को मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।